पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू जिले की एस पी रेष्मा रमेशन ने आज अपने आवासीय परिसर में पारंपरिक रीति से धान रोपण किया। उन्होंने लोकगीत गाकर, पूजा-अर्चना कर धान रोकने की परंपरा निभाई और खुद खेत में उतरकर रोपाई की। मानसून के साथ जिले में धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। ऐसे में एस पी का यह कदम न सिर्फ कृषि और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी देता है। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत टेटा गांव में पहली बार भोजपुरी फ़िल्म दबंग दूल्हा का शूटिंग चल रहा है। इसको लेकर आसपास के ग्रामीणों में कौतूहल बना हुआ है। इस फ़िल्म में हीरो का रोल धर्मेंद्र उपाध्याय कर रहे है। धर्मेंद्र उपाध्याय मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से हैं जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं। उक्त फ़िल्म का हेरोइन काजल सिंह व पूजा पंडित हैं। जबकि सिंगर सुजीत सिंह जपला के रहने वाले हैं। फ़िल्म का सूटिंग संतोष सिंह , पिंटू सिंह, राकेश सिंह व अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चल रहा है। कलाकारों ने बताया कि उक्त फ़िल्म जल्द ही रिलीज होगा ।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment