पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू जिले की एस पी रेष्मा रमेशन ने आज अपने आवासीय परिसर में पारंपरिक रीति से धान रोपण किया। उन्होंने लोकगीत गाकर, पूजा-अर्चना कर धान रोकने की परंपरा निभाई और खुद खेत में उतरकर रोपाई की। मानसून के साथ जिले में धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। ऐसे में एस पी का यह कदम न सिर्फ कृषि और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी देता है। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
मोटर ठीक करने उतरा बेटा नहीं लौटा, बचाने उतरे पिता की भी गई जान
पलामू: जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर थाना क्षेत्र के हरतुया पंचायत के अंमवा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक कुएं में उतरे पिता-पुत्र की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंमवा गांव निवासी शंभू सिंह अपने घर के कुएं में खराब मोटर को ठीक करने उतरे थे। जब वे काफी समय तक बाहर नहीं लौटे, तो उनके पिता विश्वनाथ सिंह ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बेटे की चिंता में वे भी कुएं में उतर गए। कुएं में पहले से मौजूद जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जवान ने दिखाई बहादुरी, कुएं में उतर कर निकाले शव
घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जहरीली गैस की वजह से कोई भी कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। घंटों तक दोनों के शव कुएं में ही पड़े रहे। आखिरकार, थाना के जवान बबन यादव ने साहस का परिचय देते हुए जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और नीलांबर-पीतांबरपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment