पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू जिले की एस पी रेष्मा रमेशन ने आज अपने आवासीय परिसर में पारंपरिक रीति से धान रोपण किया। उन्होंने लोकगीत गाकर, पूजा-अर्चना कर धान रोकने की परंपरा निभाई और खुद खेत में उतरकर रोपाई की। मानसून के साथ जिले में धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। ऐसे में एस पी का यह कदम न सिर्फ कृषि और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी देता है। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कल संध्या लगभग 16:30 बजे हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पथरा टाँड के पास एक युवक सुभाष कुमार चौधरी अवैध हथियार एवं गोली के साथ अपने एस्बेस्टस के मकान में है। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल की घेराबंदी की गई। घर के अंदर प्रवेश करने पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुभाष कुमार चौधरी (उम्र 20 वर्ष), पिता - सुनील चौधरी, सा० - चनकार कस्तुरी, थाना - हुसैनाबाद, जिला - पलामू बताया।
नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कमर के पीछे से एक देशी कट्टा, पैंट के बाएं पॉकेट से दो जिंदा गोली एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मौके पर विधिवत जप्ती सूची तैयार करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-178/25, दिनांक-12.07.2025, धारा 25(1-b)a/26 Arms Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी।
1. नाम: सुभाष कुमार चौधरी उम्र: 20 वर्ष, पिता: सुनील चौधरी, पता: चनकार कस्तुरी, थाना - हुसैनाबाद, जिला - पलामू
बरामदगी।
1. देशी कट्टा – 01
2. जिंदा गोली – 02
3. मोबाइल फोन – 01
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारीगण।
1. सोनू कुमार चौधरी (पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, हुसैनाबाद)
2. मुकेश सिंह (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
3. कमल किशोर पाण्डेय (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
4. सौरभ चौबे (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
5. रमन यादव (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
6. नर्वदेश्वर सिंह (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
7. कालिका राम (सअनि, हुसैनाबाद थाना)
8. हुसैनाबाद थाना सशस्त्र बल के जवान
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment