पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू जिले की एस पी रेष्मा रमेशन ने आज अपने आवासीय परिसर में पारंपरिक रीति से धान रोपण किया। उन्होंने लोकगीत गाकर, पूजा-अर्चना कर धान रोकने की परंपरा निभाई और खुद खेत में उतरकर रोपाई की। मानसून के साथ जिले में धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। ऐसे में एस पी का यह कदम न सिर्फ कृषि और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी देता है। Editor-In-Chief PUSHKAR TIWARI
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
*बोकारो :* जिले के गोमिया के जागेश्वर विहार थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तीव्र मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन के लिए जंगल में पहुंची। जैसे ही टीम घने जंगल के भीतर बढ़ी, घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की ओर से की जा रही भीषण गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने भी डटकर जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच घंटों तक गोलीबारी चलती रही। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली दो नक्सली मार गिराए गए।
मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान कुख्यात कुंवर मांझी के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। दूसरा नक्सली भी संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटनास्थल से एक AK-47 राइफल भी बरामद की गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे।
हालांकि, इस मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन को भी एक बड़ी क्षति झेलनी पड़ी। ऑपरेशन के दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी शहादत हो गई। जवान की पहचान प्रणेश्वर कोच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह असम के रहने वाले हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षाबलों ने जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment